three criminals who stole from nakoda jewelers reached jail
मुंबई। नालासोपारा पश्चिम स्थित नाकोड़ा जूलरी शॉप (Jewelery Shop) से लाखों कि चोरी करने वाले तीन बदमाश को क्राईम ब्रांच (Crime Branch) यूनिट तीन की टीम ने गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मई को नालासोपारा पश्चिम स्थित नाकोड़ा जूलरी शॉप का शटर तोड़कर 12 लाख 27 हजार रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषणों की चोरी की घटना घटी थी। जिसकी शिकायत दुकान मालिक ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। जिसके बाद क्षेत्रीय पुलिस और क्राईम ब्रांच यूनिट तीन की टीम जाँच कर रही थी। क्राईम ब्रांच की टीम ने शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे से फूटेज प्राप्त कर चोरों की पहचान की । गुप्त सूचना एवम टेक्निकल सहायता से शंकर मंजू गौडा (49) को चिकमंगलूर कर्नाटक, मोहम्मद शाहिद अल्लाउद्दीन खान (44)को मलाड पश्चिम और शमशुद दोहा रईस कुरेशी (33) को ऐकता चोक भिवंडी से धरदबोचा। टीम ने तीनों चोरों के पास से एक बूलेरो कार, मोबाईल और चोरी करने में इस्तेमाल सामग्रियों सहित कुल 5,42,000 का माल जप्त किया। पुलिस ने बताया कि बुलेरो कार का नंबर प्लेट फर्जी है, तीनों बदमाश हर घटना को अंजाम देने से पहले कार का नंबर बदल देते और बाद वह नंबर प्लेट निकालकर दूसरी लगा लेते थे। तीनों ने भिवंडी, डोंबीवली, मुंबई आदि क्षेत्रों में कई चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
Editorial

Editorial

Next Story