tharoor
नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल (Kerala) के तिरूवंतपुरम (Thiruvananthapuram) से कांग्रेस (Congress) के सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के असिस्टेंट को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। ऐसी जानकारी है कि मामला सोने की तस्करी (smuggling of gold) से जुड़ा हुआ है। उन पर तय सीमा से ज्यादा सोना रखने का आरोप है। वह दुबई से लौट रहा था। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, इस पूरे में थरूर ने कहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति उनके स्टाफ का पूर्व सदस्य था।
सीमा शुल्क विभाग (border tax department) के अधिकारियों ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि शशि थरूर के सहायक शिव कुमार को दुबई से लौटते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। दिल्ली कस्टम ने बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर सोना तस्करी मामले में थरूर के पीए शिव कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। शिव कुमार के कब्जे से कुल 500 ग्राम सोना बरामद किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने शिव कुमार से बड़ी मात्रा में सोना जब्त किया है और उनसे बरामद सोने से जुड़े दस्तावेज भी मांगे हैं। सोने की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि सीमा शुल्क विभाग ने शिव कुमार के पास से करीब 30 लाख कीमत का सोना बरामद किया है। कथित सोने की तस्करी के मामले में दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े गए शिव कुमार के बारे में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। गुरूवार को एक्स पर एक पोस्ट में थरूर ने कहा कि वह किसी भी कथित गलत काम का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति उनके स्टाफ का पूर्व सदस्य है। उन्होंने किसी भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को अपना समर्थन देने की बात कही है।
Editorial

Editorial

Next Story