✕
तेरापंथी सभा शिशोदा की कमान राजेश धाकड़ को
By EditorialPublished on
तेरापंथी सभा शिशोदा (Terapanthi Sabha Shishoda) की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष रोशनलाल धाकड़ की अध्यक्षता में शिशोदा में हुई।

x

मुंबई। तेरापंथी सभा शिशोदा (Terapanthi Sabha Shishoda) की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष रोशनलाल धाकड़ की अध्यक्षता में शिशोदा में हुई।
धाकड़ ने सभी पदाधिकारी सदस्यों का स्वागत किया। तपस्वियों का सम्मान किया गया। गाँव के प्रोफेशनल डिग्री पाने वालों का भी सम्मान किया गया। मंत्री मीठालाल धाकड़ ने मंत्री प्रतिवेदन की प्रस्तुति दी। यशवंत मुनि के चातुर्मास में हुए कार्यों की जानकारी दी गई। कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल धाकड़ ने आय व्यय का ब्यौरा रखा, जिसे पारित किया गया। केशुलाल धाकड़, कांतिलाल धाकड़, दिनेश धाकड़, भेरूलाल धाकड़, युवक परिषद् अध्यक्ष विकास धाकड़ ने विचार रखे।युवक परिषद् की टीम व महिला मंडल अध्यक्ष व मंत्री की भी उपस्थिति रही।
इसके बाद नये अध्यक्ष का चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी केशूलाल धाकड़ एवं भगवतीलाल धाकड़ थे। अध्यक्ष के लिए बाबूलाल धाकड़ व राजेश धाकड़ के नाम आए। बाबूलाल ने अपना नाम वापिस ले लिया और 2024-2026 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष राजेश धाकड़ को चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि पूरे गांव को साथ लेकर ठोस कार्यक्रम व गाँव का विकास एवं आध्यात्मिक विकास के कार्य पूरे करेंगे। उन्होंने मंत्री पद पर महावीर धाकड़ व कोषाध्यक्ष के लिए ख्यालीलाल धाकड़ को नियुक्त किया। मीठालाल धाकड़ ने आभार ज्ञापन किया। यह जानकारी दिनेश व संजय धाकड़ ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
