PM Narendra Modi
लखनऊ (एजेंसी)। यूपी (UP) में लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections) के अंतिम चरण से पहले प्रतापगढ़ कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (Raghuraj Pratap Singh) उर्फ राजा भैया का बड़ा बयान सामने आया है। देवघर पहुंचे राजा भैया ने अपने दिल की बात कह दी। उन्होंने कहा है कि मोदी जी की सरकार बनने जा रहे हैं। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि इस बार लोकसभा चुनाव में कुंडा के विधायक राजा भैया एनडीए का समर्थन कर रहे हैं या समाजवादी पार्टी गठबंधन का या अभी तक स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने प्रतापगढ़ कौशांबी सीट पर ना तो भाजपा प्रत्याशियों का खुलकर समर्थन किया है और ना ही सपा गठबंधन के प्रत्याशी का। उन्होंने जनता से अपने मन की आवाज सुनकर वोट करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं किसी का समर्थन नहीं करता हूं।
दरअसल, यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में 1 जून को 13 सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले प्रतापगढ़ कुंडा विधायक राजा भैया देवघर पहुंचे। राजा भैया ने देवघर में भाजपा के सांसद निशिकांत से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार उन्होंने कोई प्रत्याशी नहीं उतरा है और ना ही किसी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता अपने मन से मतदान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम देश तो नहीं घूम रहे हैं पर इतना कहते हैं कि मोदी जी सरकार बनाने जा रहे हैं। बता दें की राजा भैया ने इस बार कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। यही नहीं उनके प्रभाव वाली सीट कौशांबी और प्रतापगढ़ पर चुनाव हो चुके हैं। अब अंतिम चरण के 13 सीटों पर वोटिंग होनी बाकी है जिसमें घोसी, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, राबर्टसगंज शामिल है।
Editorial

Editorial

Next Story