✕
वेष्टि और अंगवस्त्रम में प्र.म. मोदी पहुंचे कन्याकुमारी
By EditorialPublished on
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के अंतिम चरण के लिये प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरूवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कन्याकुमारी (Kanyakumari) पहुंचे और समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर (Sri Bhagavathi Amman Temple) गए और पूजा-अर्चना की।

x
कन्याकुमारी (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के अंतिम चरण के लिये प्रचार खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) गुरूवार को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कन्याकुमारी (Kanyakumari) पहुंचे और समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर (Sri Bhagavathi Amman Temple) गए और पूजा-अर्चना की।
मोदी केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलिकॉप्टर से यहां सरकारी गेस्ट हाउस के अंदर बनाये गये हेलीपैड पर पहुंचे। यहां पर थोड़ी देर आराम करने के बाद वह समुद्र तट पर देवी कन्याकुमारी को समर्पित 108 शक्तिपीठों में से एक ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर गये और पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री पूर्ण कुंभ सम्मान के साथपारंपरिक तरीके से स्वागत किया। भगवान की विशेष पूजा की गयी। पारंपरिक वेष्टि' (धोती) और अंगवस्त्रम पहने प्रधानमंत्री ने पीठासीन देवता की पूजा करने के बाद गर्भगृह की परिक्रमा की। मंदिर प्रशासन की ओर से मोदी को देवी भगवती अम्मन का चित्र भेंट किया गया।
बाद में, वे एक विशेष नाव में सवार होकर विवेकानंद रॉक मेमोरियल (Vivekananda Rock Memorial) पहुंचे, जहां वे शाम से एक जून तक स्मारक के अंदर ध्यान मंडपम में दिन-रात ध्यान करेंगे। प्र.म. मोदी की ध्यान सत्र पूरा करने के बाद मेमोरियल के पास तमिल संत तिरूवल्लुवर (Thiruvalluvar) की प्रसिद्ध प्रतिमा देखने जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने 1892 में ध्यान किया था। रॉक मेमोरियल स्मारक का निर्माण स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिये किया गया था। ऐसा कहा जाता है कि स्वामी विवेकानंद ने देश भर में भ्रमण करने के बाद यहां तीन दिनों तक ध्यान किया था और विकसित भारत का स्वप्न देखा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
