✕
जीप-बाइक भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौत, महिला सहित दो गंभीर झुलसे
By EditorialPublished on
जिले के फलासिया थाना क्षेत्र (Falasia police station area) में बारातियों की जीप (jeep) से बाइक (Bike) टकराकर (Collision) तीन दोस्त उछलकर पन्द्रह फिट दूर जा गिरने से तीन दोस्तों की मौत हो गई वहीं दुर्घटना के बाद बाइक की टंकी फटने से जीप में सवार महिला सहित छह जनें झुलस गये। जानकारी के अनुसार उदयपुर- आबू रोड नेशनल हाईवे-58 पर बारातियों से भरी जीप बाइक पर तीन दोस्तों से टकरा गई।

x
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। जिले के फलासिया थाना क्षेत्र (Falasia police station area) में बारातियों की जीप (jeep) से बाइक (Bike) टकराकर (Collision) तीन दोस्त उछलकर पन्द्रह फिट दूर जा गिरने से तीन दोस्तों की मौत हो गई वहीं दुर्घटना के बाद बाइक की टंकी फटने से जीप में सवार महिला सहित छह जनें झुलस गये। जानकारी के अनुसार उदयपुर- आबू रोड नेशनल हाईवे-58 पर बारातियों से भरी जीप बाइक पर तीन दोस्तों से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बेस्त सुनील (20) पुत्र हकराराम, राहुल (17) पुत्र चम्पालाल और दीपक (18) पुत्र होजीलाल निबीस तुंदर करीब पन्द्रह फिट दूर उछलकर गिरे और पत्थर से सिर टकराने से तीनों की मौत हो गई। दुर्घटना में सवार गरणवास निवासी निरमा पुत्री शिवलाल, मादड़ी निवासी रतनलाल पुत्र शंकरलाल सहित छः लोग गंभीर रूप से झुलस गये स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से जिन्हें एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण दुर्घटना के बाद पहले बाइक में आग लगी और फिर बाइक का टैंक फटने से जीप को आग ने लपेट लिया। गणरवास गांव से अमोड गांव में बारात आई थी और सोमवार शाम को साढ़े सात बजे बारात की जीप तुन्दर से उदयपुर- आबू रोड नेशनल हाईवे पहुंची थी तभी तुन्दर मोड़ पर सामने से फलासिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित हो जीप से टकरा गई। जिससे यह भीषण हादसा हुआ और तीनों दोस्तों की मौत हो गई।
आग को बुझाने के लिए क्षेत्रवासियों ने बर्तनों एवं बाल्टियों से पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। जीप में छह लोग सवार थे जिन्हें चार जनें आंशिक रूप से झुलसे जबकि निरमा की साड़ी जीप में फंस जाने से वह गिर गई और उसको बचाने के लिए रतनलाल आगे आया वह भी आग की चपेट में आ गया और दोनों गंभीर झुलस गये। फलासिया थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि यह तीनों दोस्त फलासिया में किसी काम से गये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिये।

Editorial
Next Story
Related News
X
