✕
4 लाख का 'लंच' करते हैं मोदी : ममता
By EditorialPublished on
कोलकाता (एजेंसी)। बंगाल (Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने दावा किया कि दूसरों के मांस, मछली व अंडा खाने पर आप जताने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 4 लाख रूपये का 'लंच' करते हैं।

x

कोलकाता (एजेंसी)। बंगाल (Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने दावा किया कि दूसरों के मांस, मछली व अंडा खाने पर आप जताने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद 4 लाख रूपये का 'लंच' करते हैं। उनके लिए ताइवान से मशरूम मंगवाया जाता है, जिसके एक पीस की कीमत 80,000 रूपये है। ममता ने मंगलवार शाम दक्षिण कोलकाता में आयोजित एक जनसभा में यह दावा किया। संयोग से प्र.म. मोदी उस समय वहां से चंद किलोमीटर दूर उत्तर कोलकाता में सभा कर रहे थे। ममता ने कहा, प्र.म. मोदी जो भी खाना चाहते हैं, खा सकते हैं। हम चाहते हैं कि वह स्वस्थ रहें लेकिन वह दूसरों को मांस, मछली व अंडा खाने से क्यों मना करते हैं? मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि मोदी अगले छह- सात दिनों तक ही प्रधानमंत्री रहेंगे। उसके बाद वह पूर्व हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री को 'देवताओं के देवता' कहते हैं। उनके एक प्रवक्ता तो प्रभु जगन्नाथ को प्र.म. मोदी का भक्त बता चुके हैं। अगर वह वाकई देवता हैं तो उन्हें मंदिर में रहना चाहिए। प्र.म. मोदी कोलकाता आकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे हैं। अगर नेताजी के प्रति उनके मन में इतना ही सम्मान है तो उन्होंने नेताजी जयंती को अब तक राष्ट्रीय अवकाश घोषित क्यों नहीं किया है, जिसकी तृणमूल लंबे समय से मांग करती आ रही है। बंगाल सरकार इसे काफी पहले राज्य अवकाश घोषित कर चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
