✕
रईसजादे की पोर्श कार में विधायक का बेटा भी था
By EditorialPublished on
Porsche Car Accident - पुणे के एक बिल्डर विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal) की पोर्श (Porsche) कतार से दो लोगों के कुचलकर मारे जाने के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं तो कुछ दावे भी किए जा रहे हैं। इस पोर्श कार को बिल्डर का 17 साल का नाबालिग बेटा चला था, जिससे लगी जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी।

x

Porsche Car Accident मुंबई (प्रासं)। पुणे के एक बिल्डर विशाल अग्रवाल (Vishal Agarwal) की पोर्श (Porsche) कतार से दो लोगों के कुचलकर मारे जाने के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं तो कुछ दावे भी किए जा रहे हैं। इस पोर्श कार को बिल्डर का 17 साल का नाबालिग बेटा चला था, जिससे लगी जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सौएम अजित पवार पर भी आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने आरोपियों को बचाने के लिए कमिश्नर को कॉल किया था। इसके अलावा एनसीपी के ही एक विधायक सुनील तिंगरे के रात को तीन बजे ही थाने पहुंचने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का कहना है कि पोर्श कार से जिस वक्त दुर्घटना हुई, उस दौरान एक विधायक का बेटा भी उसमें सवार था। उन्होंने कहा, एक विधायक का बेटा भी इस केस में शामिल है। हादसे के बाद दो लोग कार से उतरे थे। सरकार को यह खुलासा करना चाहिए कि दूसरा कौन था। यही नहीं उन्होंने कहा कि इस घटना की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने का कि हमारे पास यह मानने की कई वजहें हैं कि बिल्डर के बेटे को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए। इसकी वजह यह थी कि बिल्डर के सत्ताधारी दलों के साथ अच्छे रिश्ते हैं।
उन्होंने कहा कि पुणे के अस्पताल के डॉक्टर अजय तवारे के एक नेता से रिश्ते हैं। तवारे को सोमवार को ही गिरफ्तार किया गया है और उन पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग के ब्लड सैंपल बदल दिए थे। इससे पहले पटोले ने कहा था कि उसी अस्पताल में ड्रग माफिया ललित पाटिल को फाइव स्टार सुविधाएं दी गई थीं। उन्होंने अजित पवार गुट के विधायक सुनील तिंगरे की ओर इशारा करते हुए कहा, एक स्थानीय विधायक और कैचिनेट के सदस्य ने सुनील तिंगरे की नियुक्ति में अहम भूमिका अदा की थी। महाराष्ट्र की जनता को यह पता होना चाहिए कि ऐसे डॉक्टर को लाने में किसी भूमिका थी और किसने नाम की सिफारिश की थी।
Next Story
Related News
X

