ganja case accused sent to jail
प्रातःकाल संवाददाता सोजत। स्थानीय पुलिस ने नवगजा पीर दरगाह मोड़ के समीप हाइवे पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध चार किलो सात सौ तिहत्तर ग्राम गांजा व एक कार जब्त कर गिरफ्तार किया था।
जिसे न्यायालय में पेश करने पर जेल भेजा गया है। थानाधिकारी गोपालसिंह मय पुलिस जाप्ता गश्त के दौरान नवगजा दरगाह मोड़ के समीप एक कार पलटने की इत्तला पर पहुंचे। जहां पलटी हुई कार के पास खड़े दो व्यक्ति, जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में बैग था, जो पुलिस को देख वहां से फरार हो गया। जबकि एक आरोपी अमनजीत भूरिया को बैग समेत पुलिस ने दस्तयाब कर उसके कब्जे से कुल 4 किलो 773 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था। जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। इस प्रकरण की जांच कर रहे शिवपुरा थानाधिकारी देवेंद्रसिंह ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी वार्ड सं 4 झुंझनूं हाल किराए का मकान गायत्रीनगर ए शिप्रापथ जिला जयपुर दक्षिण निवासी अमनजीत भूरिया (27) पुत्र इंद्रजीतसिंह को न्यायालय में पेश किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Editorial

Editorial

Next Story