✕
26 लाख 57 हजार रुपये के स्टेनलेस स्टील कॉइल की चोरी
By EditorialPublished on
स्टेनलेस स्टील (stainless steel) के गोडाउन में घुसकर 26 लाख 57 हजार 36 रुपये के स्टेनलेस स्टील की चोरी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कलंबोली (Kalamboli) पुलिस स्टेशन (Police Station) में आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। महेंद्र अंगारा का मुंबई में स्टेनलेस स्टील के होलसेल कारोबार का कार्यालय है। अंगारा ने कलंबोली में एक गोडाउन ले रखा था जहां वह अपना माल रखा करते थे। उनके गोडाउन में चोरी (Theft) होने की जानकारी उन्हें अपने कर्मचारियों से मिली थी।

x
पनवेल। स्टेनलेस स्टील (stainless steel) के गोडाउन में घुसकर 26 लाख 57 हजार 36 रुपये के स्टेनलेस स्टील की चोरी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कलंबोली (Kalamboli) पुलिस स्टेशन (Police Station) में आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। महेंद्र अंगारा का मुंबई में स्टेनलेस स्टील के होलसेल कारोबार का कार्यालय है। अंगारा ने कलंबोली में एक गोडाउन ले रखा था जहां वह अपना माल रखा करते थे। उनके गोडाउन में चोरी (Theft) होने की जानकारी उन्हें अपने कर्मचारियों से मिली थी।
मिली जानकारी के मुताबिक दो से तीन लोग गोडाउन के गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे और उन्होंने अपने साथ लाये टेम्पो में स्टेनलेस स्टील कॉइल (stainless steel coil) का माल भरा और फरार हो गये। कुल मिलाकर 26 लाख 57 हजार रुपये का माल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story
Related News
X

