इजरायल (Israel) ने गाजा (Gaza) के रफह शहर पर हमले किए हैं जिसमें कम से कम 16 फलस्तीनियों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दक्षिणी गाजा नगर में लड़ाई तेज हो गई है। इजरायल की ओर से मई में हमले की शुरूआत से राफा से 10 लाख लोग भाग गए जिनमें से ज्यादातर लोग इजरायल और हमास (Hamas) की जंग की वजह से पहले ही विस्थापित हो चुके हैं और वे युद्ध से तबाह इलाकों में शिविरों में शरण ले रहे हैं।


Israel
तेल अवीव (एजेंसी)। इजरायल (Israel) ने गाजा (Gaza) के रफह शहर पर हमले किए हैं जिसमें कम से कम 16 फलस्तीनियों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दक्षिणी गाजा नगर में लड़ाई तेज हो गई है। इजरायल की ओर से मई में हमले की शुरूआत से राफा से 10 लाख लोग भाग गए जिनमें से ज्यादातर लोग इजरायल और हमास (Hamas) की जंग की वजह से पहले ही विस्थापित हो चुके हैं और वे युद्ध से तबाह इलाकों में शिविरों में शरण ले रहे हैं।
अमेरिका (America) और इजरायल के अन्य सहयोगियों ने रफह में पूर्ण हमले के खिलाफ चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) के प्रशासन ने कहा है कि ऐसा करना सीमा लांघना होगा और ऐसे हमले के लिए हथियार देने से इनकार कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने इजरायल से शुक्रवार को राफा पर हमला रोकने को कहा था।
हालांकि उसके पास अपने आदेश को लागू कराने की कोई शक्ति नहीं है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) ने आगे बढ़ने का संकल्प लेते हुए कहा है कि हमास को खत्म करने और 7 अक्टूबर के हमले के बाद बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए उनके सैन्यकर्मी राफा जाएंगे। नया हमला उसी इलाके में किया गया है जहां रविवार रात को हमास के एक कथित परिसर को निशाना बनाया गया था। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, उस हमले से विस्थापित फलस्तीनियों के एक शिविर में आग लग गई थी जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर दुनियाभर में गुस्सा देखा गया।
Editorial

Editorial

Next Story