✕
गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार
By EditorialPublished on
डीआरआई (DRI) ने अहमदाबाद (Ahmedabad) से मुंबई (Mumbai) तक फैले एक गोल्ड स्मगलिंग रैकेट (gold smuggling racket) का पर्दाफाश करते हुये रैकेट के सरगना को धर दबोचा है। डीआरआई ने एक करोड़ 86 लाख रुपये कीमत की गोल्ड पेस्ट बरामद की है। डीआरआई ने अहमदाबाद से मुफीद रहमान हसन को गिरफ्तार किया है। हसन के एक साथी की तलाश कर रही है जो एक और बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है।

x
मुंबई। डीआरआई (DRI) ने अहमदाबाद (Ahmedabad) से मुंबई (Mumbai) तक फैले एक गोल्ड स्मगलिंग रैकेट (gold smuggling racket) का पर्दाफाश करते हुये रैकेट के सरगना को धर दबोचा है। डीआरआई ने एक करोड़ 86 लाख रुपये कीमत की गोल्ड पेस्ट बरामद की है। डीआरआई ने अहमदाबाद से मुफीद रहमान हसन को गिरफ्तार किया है। हसन के एक साथी की तलाश कर रही है जो एक और बड़े सिंडिकेट का हिस्सा है।
अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनैशनल एयरपोर्ट (Sardar Vallabhbhai Patel International Airport) के जरिये एक सिंडिकेट द्वारा गोल्ड की स्मगलिंग की जा रही है। अधिकारियों ने सेनिकशन और रामनजान परवीन नामक दो संदिग्धों पर निगरानी बनाये रखी। इन दोनों संदिग्धों ने एयरपोर्ट के बाहर अब्दुल्लाह और नूरजहां नामक दो यात्रियों से मुलाकात की। इन दोनों यात्रियों ने अपने अंतर्वस्त्रों में गोल्ड पेस्ट छिपा रखा था।
सभी चार संदिग्धों को डीआरआई ने हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे थमिम अंसारी ऊर्फ इमरान के निर्देश पर एयरपोर्ट आये थे। अधिकारियों के मुताबिक, मुफीद रहमान ने होटल में एक कमरा बुक कर रखा था जिसमें एक परिवार के 11 सदस्य ठहरे हुये थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
