✕
प्रचार खत्म कर साधना में लीन होंगे प्र.म. मोदी
By EditorialPublished on
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) का प्रचार समाप्त होने के बाद प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) साधना (meditation) में लीन होंगे। वह कन्याकुमारी (Kanyakumari) स्थित रॉक मेमोरियल (Rock Memorial) पर एक दिन और एक रात ध्यान लगाएंगे। यह वही स्थान है, जहां कभी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने ध्यान साधना की थी। प्र.म. नरेंद्र मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे। पहले भी प्र.म. नरेंद्र मोदी ध्यान साधना करते रहे हैं। केदारनाथ (Kedarnath) में भी उन्होंने ध्यान लगाया था। इस

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) का प्रचार समाप्त होने के बाद प्र.म. नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) साधना (meditation) में लीन होंगे। वह कन्याकुमारी (Kanyakumari) स्थित रॉक मेमोरियल (Rock Memorial) पर एक दिन और एक रात ध्यान लगाएंगे। यह वही स्थान है, जहां कभी स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) ने ध्यान साधना की थी। प्र.म. नरेंद्र मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान लगाएंगे। पहले भी प्र.म. नरेंद्र मोदी ध्यान साधना करते रहे हैं। केदारनाथ (Kedarnath) में भी उन्होंने ध्यान लगाया था। इस बार वह कन्याकुमारी में ध्यान लगाएंगे। यह स्थान भी खास है क्योंकि वहीं पर स्वामी विवेकानंद तपस्या में लीन हुए थे और कहा जाता है कि यहीं उन्हें भारत के दर्शन हुए थे।
यहां साधना करने के बाद स्वामी विवेकानंद की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन आया था। मान्यता है कि जैसे सारनाथ (Sarnath) का गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) की जिंदगी में स्थान था, वैसा ही स्थान रॉक मेमोरियल का स्वामी विवेकानंद की जिंदगी में रहा है। वह पूरे देश में भ्रमण करने के बाद यहां आए थे और तीन दिन तक यहां साधना की थी। यहीं पर स्वामी विवेकानंद ने विकसित भारत का सपना देखा था। कहा जा रहा है कि यहीं पर प्र.म. मोदी ध्यान लगाएंगे और स्वामी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प दोहराएंगे। एक मान्यता है कि देवी पार्वती ने भी भगवान शिव की प्रतीक्षा में यहां एक पैर पर खड़े होकर ध्यान लगाया था।
Next Story
Related News
X

