✕
अयोध्या में कुबेर टीले पर लगेंगे रामायण काल के पौधे
By EditorialPublished on
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुबेर टीले (Kuber mounds) पर रामायण कालीन पौधे (plants from Ramayana period) लगाए जाएंगे। राम मंदिर (Ram Mandir) के बगल में बनने वाले 7 मंदिरों का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल हुए निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट का प्रयास है कि राम मंदिर के साथ-साथ परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों का काम जल्द पूरा हो जाए

x

अयोध्या (एजेंसी)। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुबेर टीले (Kuber mounds) पर रामायण कालीन पौधे (plants from Ramayana period) लगाए जाएंगे। राम मंदिर (Ram Mandir) के बगल में बनने वाले 7 मंदिरों का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल हुए निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रस्ट का प्रयास है कि राम मंदिर के साथ-साथ परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों का काम जल्द पूरा हो जाएगा। उसके बाद श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे। उम्मीद है कि सितंबर महीने तक सात मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शेषावतार मंदिर भी जल्द बनकर पूरा हो जाएगा।
कुबेर टीले का कार्य लगभग पूरा हो गया है। जटायु महाराज भी स्थापित हो चुके हैं, जो श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं, वह कुबेर टीले में भी जाएं, कुबेर टीले पर रामायण कालीन पौधे लगाए जाएंगे, उद्यान विभाग उस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेशनल बॉटनी गार्डन लखनऊ इस पर शोध कर चुका है कि रामायण में कौन- कौन से पौधों का उल्लेख है, 150 से ज्यादा रामायण कालीन पौधों का उल्लेख है, उन्हीं में से ही चयन करके कुबेर टीले पर पौधे लगाए जाएंगे।
Next Story
Related News
X

