✕
चाय की दुकान पर नड्डा, पार्क में पीयूष गोयल
By EditorialPublished on
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) अब अपने अंतिम चरण की ओर पहुंच गया है। इस चरण में एक जून को जिन 13 सीटों पर चुनाव होना है उनका केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) बन चुका है।

x
वाराणसी (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) अब अपने अंतिम चरण की ओर पहुंच गया है। इस चरण में एक जून को जिन 13 सीटों पर चुनाव होना है उनका केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) बन चुका है।
चार सौ पार का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा (BJP) के लिए पिछली बार जीती सीटों पर वोटों का मार्जिन भी बनाए रखना अहम चुनौती है। इसी के तहत प्र.म. मोदी की हैट्रिक पिछली बार से ज्यादा वोटों से बनाने के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पीयूष गोयल समेत तमाम मंत्री इस समय काशी की गलियों और जगह-जगह प्रचार में जुटे हैं।
सोमवार की सुबह जेपी नड्डा (JP Nadda) चाय की दुकान पर दिखाई दिए तो वहीं पीयूष गोयल (Piyush Goyal) एक अन्य जगह पर चाय की दुकान के साथ ही पार्क में भी पहुंचे और वहां लोगों के साथ योग भी किया। नड्डा ने सोमवार की सुबह सबसे पहले कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। पीयूष गोयल सुबह शाहिद उद्यान पार्क में पहुंचे तो भ्रमण करने के साथ ही वहां योग कर रहे लोगों के साथ योग किया। इसके बाद सिगरा स्टेडियम के सामने चाय की थड़ी पर लोगों से बातचीत की।

Editorial
Next Story
Related News
X
