✕
महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, 95.81 फीसदी छात्र पास
By EditorialPublished on
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (10th SSC Board Exam) देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 27 मई दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए है।

x

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (10th SSC Board Exam) देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 27 मई दसवीं के नतीजे घोषित कर दिए है। महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से एसएससी का पास प्रतिशत और अन्य विवरणों की घोषणा सुबह 11 बजे की गई। जबकि एसएससी रिजल्ट देखने के लिए लिंक दोपहर 1 बजे से एक्टिव हो गया। हालांकि, इस साल भी महाराष्ट्र बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की गईं।
लड़कियां फिर टॉप पर
एमएसबीएसएचएसई के मुताबिक, इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.81 फीसदी छात्र पास हुए हैं। एसएससी (10वीं) रिजल्ट में कोंकण डिवीजन ने फिर बाजी मारी है। जबकि लड़कियों ने एक बार फिर से लड़कों को पछाड़ दिया है। इस बार 97.21 फीसदी लड़कियों ने परीक्षा पास की है। जबकि लड़कों का रिजल्ट प्रतिशत 94.56 फीसदी रहा है।
कोंकण डिविजन अव्वल
इस बार भी कोंकण डिविजन का एसएससी बोर्ड रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। कोंकण डिविजन 99.01 फीसदी रिजल्ट के साथ टॉप पर रहा है। जबकि मुंबई डिविजन में 95.83 फीसदी छात्र दसवीं बोर्ड परीक्षा में पास हुए है। इसके अलावा, नासिक डिविजन में 95.28 फीसदी, पुणे डिविजन में 96.44 फीसदी, कोल्हापुर डिविजन में 97.45 फीसदी, छत्रपति संभाजीनगर डिविजन में 95.19 फीसदी, अमरावती डिविजन में 95.58 फीसदी, लातूर डिविजन में 95.27 फीसदी, नागपुर डिविजन में 94.73 फीसदी परिणाम रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
