Kavya Maran
नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल 2024 फाइनल (IPL 2024 final) हारने के बाद काव्या मारन (Kavya Maran) का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। लेकिन काव्या मारन इससे भी आगे बढ़कर अपनी टीम के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच गईं। असल में काव्या हार के बाद खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं। काव्या ने इससे पहले एसआरएच के कोच डेनियल वेटोरी और कप्तान पैट कमिंस से भी बात की थी। इसका वीडियो एसआरएच ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। हालांकि इस वीडियो में भी काव्या मारन गमगीन नजर आ रही हैं, इसके बावजूद वह खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने से पीछे नहीं हट रही हैं।
'आपने हमें गौरवावित किया'
डगआउट में कुछ देर तक पैट कमिंस और डेनियल वेटोरी से बात करने के बाद काव्या मारन ड्रेसिंग रूम में पहुंच जाती है। यहां सामने अब्दुल समद दिखाई देते हैं। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, ट्रैविस हेड समेत अन्य खिलाड़ी भी वहां नजर आते हैं। काव्या मारन सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहती हैं, आप सभी ने हमें बहुत ही गौरवांवित किया है। मैं बस आप लोगों से कहने आई हूं कि आपने इस सीजन में टी20 खेलने के तरीके को रिडिफाइन किया है। काव्या मारन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहाकि जिस तरह से आप लोगों ने इस सीजन में खेल दिखाया है, आज हर कोई हमारे बात कर रहा है।
'खराब दिन था...'
काव्या ने आगे कहाकि खराब दिन आज ही आना था। लेकिन आपने बहुत ही अच्छा खेल दिखाया। बात चाहे बैटिंग की हो या फिर बॉलिंग की, आपका प्रदर्शन अच्छा रहा। एसआरएच की टीम ओनर ने आगे खिलाड़ियों को धन्यवाद भी अदा किया। उन्होंने कहाकि पिछले सीजन में हम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहे थे। इसके बावजूद इस साल बड़ी संख्या में फैन्स मैदान में आए। वह आपकी पोटेंशियल को देखने के लिए ही यहां आए थे। काव्या ने कहाकि भले ही केकेआर ने खिताब जीत लिया हो, लेकिन वह भी हमारे खेलने के बारे में जरूर बात कर रहे होंगे।
'जल्द होगी मुलाकात'
एसआरएच की टीम ओनर ने आगे कहाकि आप सभी फाइनल मुकाबला खेलकर आ रहे हैं। इसलिए दुखी और निराश मत होइए। ऐसा चेहरा बनाकर मत खड़े रहिए। उनकी बात सुनकर ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी हंस पड़ते हैं। उन्होंने कहाकि आप फाइनल खेलकर आ रहे हैं, यह कोई ऐसा-वैसा मैच नहीं था। आज जरूर दूसरी टीमों ने भी हमारा मैच देखा होगा। इसके बाद काव्या मारन ने खिलाड़ियों को ध्यान रखने की सलाह दी और कहाकि जल्द ही आप सभी से मुलाकात होगी।
Editorial

Editorial

Next Story