✕
ग्रेजुएट हुए ऋतिक रोशन और महेश बाबू के लाडले
By EditorialPublished on
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और बेटे के साथ देखा जा सकता है। ये वीडियो ऋतिक रोशन के बेटे त्रज्ञान के ग्रेजुएशन सेरेमनी (graduation ceremony) का है। वहीं दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के लाडले गौतम घटमनैनी का भी ग्रेजुएशन पूरा हो गया है। इन सब के बीच अब स्टार्स ने अपने बच्चों के ग्रेजुएशन सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार संग नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और

x
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और बेटे के साथ देखा जा सकता है।
ये वीडियो ऋतिक रोशन के बेटे त्रज्ञान के ग्रेजुएशन सेरेमनी (graduation ceremony) का है। वहीं दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के लाडले गौतम घटमनैनी का भी ग्रेजुएशन पूरा हो गया है। इन सब के बीच अब स्टार्स ने अपने बच्चों के ग्रेजुएशन सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपने परिवार संग नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बेटे हान रोशन ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर करते हुए दी है। माता-पिता होने के नाते सुजैन और ऋतिक इस सेरेमनी में शामिल हुए और अपने बेटे को चीयर करते नजर आए। बता दें कि ये वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि काफी लंब समय बाद ऋतिक रोशन को अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और बेटे के साथ देखा गया।
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर भी अपने बेटे गौतम घटमनैनी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में दिखाई दिए। एक्टर ने अपने बेटे के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मुझे गर्व है आप पर... मैं खुशी से फूले नहीं समा रहा हूं... ग्रेजुएट (graduat) होने पर बहुत-बहुत बधाई मेरे बेटे। हमेशा ऐसे ही नाम रोशन करते रहो, अपना हर सपना ऐसे ही पूरा करो। वहीं महेश बाबू की पत्नी नम्रता ने पोस्ट में लिखा, बहुत सारा प्यार... कहने को मेरे पास शब्द नहीं है।

Editorial
Next Story
Related News
X
