✕
पहली बार भारतीय हज यात्री जेद्दा से मक्का हाईस्पीड ट्रेन से गए
By EditorialPublished on 28 May 2024 5:30 AM IST
एक ऐतिहासिक कदम के तहत भारतीय (Indian) हज यात्रियों (Haj pilgrims) ने पहली बार जेद्दा एयरपोर्ट (Jeddah Airport) पहुंचने पर रविवार को मक्का (makka) जाने के लिए बसों के बजाय हारामेन हाईस्पीड ट्रेन (high speed train) से सफर किया। हजयात्रियों को यह सुविधा जेद्दा स्थित भारतीय कांसुलेट ने दिलवाई है। इसके लिए उसने संबंधित सऊदी प्रशासन का सहयोग लिया है। इस साल भारत से हज के लिए सऊदी अरब (Saudi Arab) जाने वाले कुल हज यात्रियों का कोटा 1,75,025 निर्धारित किया गया है। सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान और कंसु

x
जेद्दा (एजेंसी)। एक ऐतिहासिक कदम के तहत भारतीय (Indian) हज यात्रियों (Haj pilgrims) ने पहली बार जेद्दा एयरपोर्ट (Jeddah Airport) पहुंचने पर रविवार को मक्का (makka) जाने के लिए बसों के बजाय हारामेन हाईस्पीड ट्रेन (high speed train) से सफर किया। हजयात्रियों को यह सुविधा जेद्दा स्थित भारतीय कांसुलेट ने दिलवाई है। इसके लिए उसने संबंधित सऊदी प्रशासन का सहयोग लिया है। इस साल भारत से हज के लिए सऊदी अरब (Saudi Arab) जाने वाले कुल हज यात्रियों का कोटा 1,75,025 निर्धारित किया गया है। सऊदी अरब में भारत के राजदूत सुहेल एजाज खान और कंसुलेट जनरलले शाहिद आलम ने सऊदी अरब रेलवे के वाइस प्रेसिडेंट अल हरबी और अन्य अफसरों की मदद से भारतीय हजयात्रियों की सहूलियत के लिए यह कदम उठाया।

Editorial
Next Story
Related News
X
