voting
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में आगामी 4 जून को होने वाली 25 लोकसभा सीटों के चुनाव (Loksabha Election) की मतगणना (Votes) के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और 29 मतगणना केन्द्रों पर साढ़े तीन हजार से अधिक टेबलों पर चार हजार से अधिक राउंडों में मतों की गिनती की जायेगी।
निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करने के दौरान राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 29 केंद्रों पर मतगणना होगी। जोधपुर (Jodhapur)
लोकसभा क्षेत्र, नागौर (Nagaur) लोकसभा क्षेत्र, करौली धौलपुर (Karauli Dholpur) लोकसभा क्षेत्र एवं गंगानगर लोकसभा क्षेत्र में दो-दो मतगणना केंद्र होंगे। प्रदेश में 53128 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान की मतगणना के सबसे अधिक 28 राउंड राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में होंगे।
समीक्षा बैठक में राजीव कुमार ने राज्य के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों और बागीदौरा विधान क्षेत्र में हुए उपचुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों की समुचित आपूर्ति पर संतोष व्यक्त किया। गुप्ता ने बताया कि राजसमंद क्षेत्र की मतगणना 28 राउंड, बांसवाड़ा में 27, झुंझुनूं एवं झालावाड़-बारां में 26-26, जालोर में 25, जोधपुर एवं कोटा में 24-24, करौली-धौलपुर, पाली, बाड़मेर- चित्तौड़गढ, भीलवाड़ा एवं उदयपुर में 23-23, चुरु, नागौर एवं जयपुर ग्रामीण में 22-22, गंगानगर, बीकानेर, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा एवं अजमेर में 21-21 जबकि टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना 20 राउंड में की जायेगी। पोस्टल बैलट से डाले गए मतों की गणना के लिए 62 कक्षों की व्यवस्था की गई हैं। जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 13 राउंड और राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 28 राउंड की मतगणना होगी। लोकसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार सबसे कम 20 राउंड राउंड में की जायेगी ।
Editorial

Editorial

Next Story