Virat Kohli
नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया के (Team India) स्टार बैटर विराट कोहली (Virat Kohli) टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले खेले जाने वाले वार्म- अप मैच (warm-up match) में नहीं खेलेंगे। कोहली ने आईपीएल के बाद खेल से छोटा ब्रेक ले लिया है। इस वजह से 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के वार्मअप मैच में नहीं खेल पाएंगे। टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन भी देर से टीम से जुड़ेंगे।
अमेरिका और वेस्टइंडीज में 2 जून से खेले जाने वाले बैच बैटर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का पहला 25 मई को रवाना हो गया। पहले बैच के साथ स्टार विराट कोहली नहीं गए हैं।
बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया, कोहली ने हमें पहले ही सूचित कर दिया था कि वह देर से टीम में शामिल होंगे और यही कारण है कि बीसीसीआई ने उनके वीजा अपॉइनमेंट को देरी से रखा है। उनके 30 मई की सुबह न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है। बीसीसीआई उनके निवेदन पर सहमत हो गया है।
बीसीसीआई ने टीम का फोटो पोस्ट किया
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के पहले बैच के रवाना होने का फोटो बीसीसीआई ने पोस्ट किया है। इसमें टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ी और टीम स्टाफ शामिल थे। दूसरा बैंच आईपीएल 2024 के फाइनल मैच के बाद सोमवार को रवाना होगा।
शानदार फॉर्म में कोहली
कोहली ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। वो इस सीजन में ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने 15 मैचों में 741 रन बनाए, उनकी औसत 61.75 और स्ट्राइक रेट 153 से भी ज्यादा रहा।
भारत का पहला मैच आयरलैंड से
इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। ओपनिंग मैच अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से न्यूयॉर्क में होगा।
वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह,
बुमराह, मोहम्मद सिराज ।
जसप्रीत रिजर्व : शुभमन गिल, खलील अहमद, रिंकू सिंह, आवेश खान।
Editorial

Editorial

Next Story