✕
फिल्म 'द लाइट-अ जर्नी विदइन' सिने स्टार सिनेमा घर में दिखाई गई
By EditorialPublished on
फिल्म का शुभारंभ ब्रहमाकुमारीज़ अजमेर सबज़ोन की निर्देशिका- राजयोगिनी शांता दीदी द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

x

The Light - A Journey Within जयपुर (कास)। फिल्म का शुभारंभ ब्रहमाकुमारीज़ अजमेर सबज़ोन की निर्देशिका- राजयोगिनी शांता दीदी, महारानी भुवनेश्वरी देवी शाहपुरा रॉयल फैमिली से, कल्याण सहाय सैनी अध्यक्ष सरना डूंगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन झोटवाड़ा, सीताराम अग्रवाल- उद्योगपति समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार जगत के प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष, डॉ आर. पी खेतान डायरेक्टर खेतान हॉस्पिटल उद्योगपति सुरेश शर्मा भाग्यश्री सैनी महिला बाल विकास कार्यकर्ता, डॉ इंदु सैनी सीनियर ऑकोलॉजिस्ट डाइटिशियन महावीर कैंसर हॉस्पिटल, गॉडलिवुड स्टूडियो माउंट आबू से पधारी बी. के. शिखा बहन, पीस पैलेस संचालिका बी. के. हेमलता बहन, ढेर के बालाजी संचालिका बी. के शीतल बहन, साथ में बी. के मीना बहन, बी. के काजल और बी. के कविता बहन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
यह फिल्म ब्रहमाकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थापना एवं संस्था के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रमा की आध्यात्मिक जीवन यात्रा पर आधारित है। पिताश्री बस्मा जिन्हें पहले दादा लेखराज कृपलानी के नाम से जाना जाता था। फिल्म में दिखाया कि कैसे सन 1936 में 60 वर्ष की आयु में सर्वशक्तिमान परमात्मा से ज्ञान प्रकाश प्राप्त कर अपना राजसीय जीवन त्याग राजयोग के मार्ग पर अग्रसर हो गये ईश्वरीय प्रेरणा अनुसार उन्होंने अपना तन-मन-धन समर्पित कर एक ट्रस्ट बनाया और अपनी करोड़ों की संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी। इस ट्रस्ट का संचालन महिलाओं को दिया गया जिसका लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना तथा मानवीय मूल्यों से संपन्न बनाना था और इस तरह ब्रह्माकुमारीज संस्था की शुरुआत हुई।
इस आध्यात्मिक यात्रा में उन्हें कई बाधाओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ा परंतु परमात्मा शिव ज्योति बिंदु द लाइट द्वारा उन्हें निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
