Neeraj Chopra
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत (India) के स्टार (Star) जेवलिन थ्रोअर (Javelin thrower) नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को ओलिंपिक्स (olympics) से दो महीने पहले मांसपेशियों में परेशानी (muscle problem) आ गई है। नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा थ्रोइंग सेशन में हिस्सा लेने के बाद मैंने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।
नीरज चोपड़ा ने लिखा, मुझे ये समस्या पहले भी रही है। इस स्टेज पर अगर मैं खुद को पुश करता हूं तो ये चोट में बदल सकती है। मैं साफ कर दे रहा हूं कि मैं चोटिल नहीं हूं, पर मैं ओलिंपिक्स से पहले कोई खतरा नहीं लेना चाहता। जैसे ही मैं पूरी तरह से रिकवर हो जाऊंगा, मैं चैंपियनशिप में वापसी करूंगा। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।
जिस टूर्नामेंट में खेलना था. वहां अब गेस्ट होंगे
नीरज को 28 मई से चेक गणराज्य में होने वाली ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक 2024 मीट में हिस्सा लेना था, पर अब वो यहां गेस्ट बनकर जाएंगे।
नीरज को चोट तब आई है, जब 2 महीने बाद पेरिस (Paris) में ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत होनी है। अगर चोट गंभीर हुई तो भारत के गोल्ड मेडल की उम्मीद को झटका लग सकता है। नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक्स (tokyo olympics) में गोल्ड जीता था।
नीरज ने 15 मई को एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गोल्ड जीता
नीरज ने इस साल की शुरुआत दोहा डायमंड लीग (Doha Diamond League) से की थी। उन्होंने 10 मई को दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद 15 मई को भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में एथलेटिक्स फेडरेशन कप (Athletics Federation Cup) में 82.27 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था।


Editorial

Editorial

Next Story