traders unity day
मुंबई। मेटल एंड स्टेनलेस स्टील एसोसिएशन (मासमा) ने व्यापारी एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौक़े पर टीम मासमा ने मेटल मार्किट का भ्रमण किया और व्यापारियों की समस्या एवं सुझावों को सुना। अध्यक्ष चंदन भंसाली ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में मासमा की सदस्यता से जुड़ने का आग्रह किया। इस दौरान जगह-जगह स्टॉल लगाए गए, जिसमें व्यापारियों की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिला। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र शाह, पृथ्वी जैन, उपाध्यक्ष गणपत पुरोहित, सचिव प्रवीण अंगारा, सह सचिव अमृत संघवी, कोषाध्यक्ष हनुमान गांधी, सह कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र दोशी, कनकराज घोड़ा, दिनेश संघवी, प्रहलाद प्रजापति, अनिल माहेश्वरी, जयंतीलाल दोशी, अक्षय बोकड़िया, मुकेश भंसाली आदि मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story