शनिवार को छठे चरण के मतदान के साथ लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण (Last stop) में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 8 राज्यों की शेष 57 सीटों के लिए मतदान होगा। अंतिम चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra Modi), गोरखपुर (Gorakhpur) से भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) रवि किशन (Ravi Kishan), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी (Mandi) सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी कंगना


loksabha election
नई दिल्ली (एजेंसी)। शनिवार को छठे चरण के मतदान के साथ लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण (Last stop) में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 8 राज्यों की शेष 57 सीटों के लिए मतदान होगा। अंतिम चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra Modi), गोरखपुर (Gorakhpur) से भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) रवि किशन (Ravi Kishan), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी (Mandi) सीट से भाजपा (BJP) प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut), कांग्रेस से विक्रामादित्य सिंह, हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
(Anurag Singh Thakur)
और बिहार की पटना साहिब, से भाजपा के रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज मैदान में हैं। 8 राज्यों की 57 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जांच और नाम वापस लेने के बाद अब 904 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में बिहार, चंडीगढ़ , पंजाब, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की शेष सीटों पर चुनाव
सबसे अधिक प्रत्याशी पंजाब में
8 राज्यों में अगर यह देखा जाए कि सबसे अधिक उम्मीदवार कहां है तो पता चलेगा कि पंजाब की 13 सीटों के लिए 328 उम्मीदवार अपना दावा ठोंक रहे हैं। उत्तर प्रदेश की शेष 13 सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं। बिहार की 8 सीटों पर 134 उम्मीदवार, ओडिशा की 6 सीटों पर 66, झारखंड की 3 सीटों के लिए 52, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों के लिए 37, पश्चिम बंगाल की 9 सीटों के लिए 124 और चंडीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story