Hrithik Roshan in Krrish 4
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) का उनके फैंस बहुत लंबे अरसे से इंतजार कर रहे हैं। इसके चौथे पार्ट का लोग 11 साल से इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी इसे दिवाली पर 2025 में रिलीज किया जा सकता है, लेकिन अब इस पर फिर से ब्रेक लग गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा- 'कृष 4 पोस्टपोन, कृष-4 को दिवाली 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। नई रिलीज डेट जल्द ही जारी की जाएगी। डायरेक्टेड बाय राकेश रोशन, करण मल्होत्रा।
कास्ट ऋतिक रोशन।' उनका ये ट्वीट अब एक्स यानी ट्विटर पर वायरल हो रहा है। लोग फिर से इस फिल्म के पोस्टपोन हो जाने से नाराज दिख रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन 'वॉर-2' की शूटिंग के बाद कृष 4 की शूटिंग शुरू करेंगे। मगर अब ऐसा नहीं होगा। बताया जा रहा है कि इस मूवी को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर सकते हैं। मगर अब पता चला है कि राकेश रोशन और करण मल्होत्रा इसे डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम जारी है। फिल्म में नोरा फतेही को लेने की पहले ही वायरल हो चुकी हैं।
Next Story