✕
रोहित के साथ विश्व कप फ्लाइट में नहीं दिखे पंड्या ?
By EditorialPublished on
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 17वां सीजन पूरा हो गया है और भारतीय टीम (Indian team) 2 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की तैयारियों में जुट गई है आईपीएल पूरा होने से पहले 25 मई को ही भारत के कुछ खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 17वां सीजन पूरा हो गया है और भारतीय टीम (Indian team) 2 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की तैयारियों में जुट गई है आईपीएल पूरा होने से पहले 25 मई को ही भारत के कुछ खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज रिजर्व खिलाड़ी खलील अहमद और शुभमन गिल एयरपोर्ट पर नजर आए। हालांकि लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस के बाहर होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत के उप कान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को अमेरिका जाने वाले पहले बैच में होना चाहिए था लेकिन बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में हार्दिक पंड्या कहीं नहीं दिखे।
रोहित के साथ वर्ल्ड कप में क्यों नहीं गए हार्दिक ?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के वाइस कप्तान हार्दिक पंड्या टीम के पहले बैच के साथ रवाना नहीं हुए। इस बात से हर कोई हैरान है क्योंकि मुंबई प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो गई थी। उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव तीनों इस बैच में अमेरिका गए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि हार्दिक रोहित के साथ क्यों नहीं गए? हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कमानी छीन कर हार्दिक पंड्या को फ्रेंचाइजी का नया कसान बनाया गया था। एमआई के इस फैसले से काफी विवाद हुआ था कहीं ना कहीं लग रहा था कि हार्दिक और रोहित के रिश्ते में भी दूरिया आई थी। साथ ही फैंस ने भी हार्दिक की काफी हूटिंग की। बता दें कि हार्दिक पंड्या की लव लाइफ को लेकर भी काफी अफवाहें आ रही हैं। उनकी पत्नी नताशा स्टांकोविक और उनके इवोर्स की खबरें सामने आ रही हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
