gehlot
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कांग्रेस (Congress) के उन नेताओं को 'नॉन परफॉर्मिंग असेट बताया है जो विधानसभा (Vidhansabha) और लोकसभा चुनाव (Loksabha election) से पहले पार्टी छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हुए थे। गहलोत ने कहा कि उन नेताओं का प्रभाव खत्म हो गया था। इसके बावजूद भी भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भाजपा पहले ही अपना भरोसा खो चुकी है। गहलोत ने यह भी लिखा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेता ही भाजपा के पतन का कारण बनेंगे।
नॉन परफॉर्मेंस नेताओं से भाजपा की हालत और खराब हो गई
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि एक तो भाजपा की हालत पहले से खराब थी। बाद में जनता में अपना अस्तित्व खो चुके कांग्रेस नेताओं को शामिल करके इन चुनावों में भाजपा ने अपनी हालत और खराब कर ली। चूंकि उन नेताओं के कार्यकर्ता पहले से निराश थे। जिन नेताओं का पार्टी और जनता में कोई अस्तित्व नहीं रहा। ऐसे नेता भाजपा में शामिल होते रहे। गहलोत ने कहा कि ऐसे नेताओं को जब कहीं भी सुरक्षित भविष्य नजर नहीं आया तो वे भाजपा में चले गए। हालांकि वे डूबत कैटेगरी के नेता हैं।
गहलोत ने यह भी कहा कि खराब प्रदर्शन वाले नेताओं के बाहर जाने से कांग्रेस को फायदा ही हुआ है। नॉन परफोर्मिंग नेताओं को पार्टी से बाहर करने पर पार्टी के सक्रिय और मेहनती नेताओं और कार्यकर्ताओं को काम करने के नए अवसर मिले। गहलोत ने भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस का भरपूर साथ दिया है। चुनाव परिणाम में यह साबित हो जाएगा कि कांग्रेस केवल सिद्धांत और मूल मुद्दों की राजनीति करती है। कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर नहीं है।
गहलोत के कई नजदीकी नेता शामिल हो चुके भाजपा में
पिछले 6 महीने में कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। इनमें पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी नेता भी शामिल है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले कई पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।
Editorial

Editorial

Next Story