✕
मुख्यमंत्री ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने रविवार सुबह यहां सेंट्रल पार्क (Central Park) में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और कहा कि प्रदेश में गर्मी के मद्देनजर पेयजल एवं विजली आपूर्ति सुव्यवस्थित एवं पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

x

जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने रविवार सुबह यहां सेंट्रल पार्क (Central Park) में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे और कहा कि प्रदेश में गर्मी के मद्देनजर पेयजल एवं विजली आपूर्ति सुव्यवस्थित एवं पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
शर्मा ने सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग किया और पक्षियों को पिता करते हुए उनके लिए परिन्दे वांधे और बाद में ऐतिहासिक सर्कल पर पक्षियों को दाना भी खिलाया।
मुख्यमंत्री ने मार्निंग वॉक के बाद चौड़ा रास्ता में सड़क किनारे साहू चाय चाले के चाय पी, इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जनता से अपने विचार साझा किए रवाना होते समय मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन चाय का भुगतान किया।
इस दौरान शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के मदेनजर पेज एवं बिजली आपूर्ति सुव्यवस्थित एवं पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम है और राजस्थान में तेज गर्मी एवं लू रहती है ऐसे में प्रदेश में सब मिलकर पक्षियों का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेयजल, गौशाला सहित पानी जरूरत वाली जगहों पर पूरा ध्यान रखने की आपूर्ति पर भी बराबर ध्यान रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। लेखनीय है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने पार्टी संगठनात्मक बैठक ली और बैठक में तय हुआ था कि सेवा ही संगठन के माध्यम से पक्षियों के लिए परिन् आमजन के प्याऊ एवं गर्मी से राहत देने के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम करने के लिए निर्देश दिये थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
