✕
पुणे के बाद अब नागपुर में बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला
By EditorialPublished on
नागपुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में तेज रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। पुणे पोर्श एक्सीडेंट (Pune Porsche Accident) मामले के बाद अब नागपुर (Nagpur) में भी एक बेकाबू कार ने एक बच्चे समेत 3 लोगों को टक्कर मार दी।

x

नागपुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) में तेज रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। पुणे पोर्श एक्सीडेंट (Pune Porsche Accident) मामले के बाद अब नागपुर (Nagpur) में भी एक बेकाबू कार ने एक बच्चे समेत 3 लोगों को टक्कर मार दी। घटना कोतवाली पुलिस की सीमा के जेंडा चौक इलाके में हुई है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला, तीन साल का बच्चा और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
तेज रफ्तार ने बच्चे समेत 3 लोगों को कुचला
नागपुर के डीसीपी गोरख भामरे ने बताया, 'कोतवाली पुलिस स्टेशन के जेंडा चौक इलाके में रात करीब 8:30 बजे एक तेज रफ़्तार कार ने एक महिला, उसके बच्चे और एक अन्य व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले के सिलसिले में तीन युवकों और कार चालक को हिरासत में लिया है। कार से शराब की बोतलें और नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामला दर्ज किया जा रहा है।' यह घटना हाल ही में हुई पुणे में एक लग्जरी कार हादसे के बाद हुई है, जिसमें 17 वर्षीय एक लड़के ने अपनी पोर्शे कार से पुणे में बाइक सवार दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश के दो आईटी पेशेवरों के माता-पिता ने अनुरोध किया कि सुप्रीम कोर्ट जांच की निगरानी करे और मुकदमा उनके राज्य में हो। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पुष्टि की कि इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि नाबालिग कार चला रहा था।
मुंबई में मानसून की दस्तक कब? मौसम विभाग ने बताई तारीख
मुंबई। दक्षिण पश्चिम मानसून 31 मई तक केरल पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मुंबई में 10 से 11 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। आईएमडी के वैज्ञानिकों द्वारा केरल में मानसून के बाद की घटनाओं का अध्ययन किया जाएगा। आईएमडी ने जानकारी दी थी कि कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई 2024 तक मानसून का आगमन हो जाएगा।
एक न्यूज चैनल के मुताबिक मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के पूर्वानुमान के मुताबिक, भले ही मानसून अंडमान में प्रवेश कर चुका हो, लेकिन मुंबई में मानसून के आगमन के लिए 10-11 तक इंतजार करना होगा। आईएमडी के मुंबई डिवीजन के निदेशक सुनील कांबले ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा कि मानसून अंडमान में प्रवेश कर चुका है। 31 मई तक मानसून केरल पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, इसके बाद हमें मुंबई पहुंचने के लिए 10 से 11 जून तक इंतजार करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें तीन से चार दिन का अंतर हो सकता है।
चक्रवात से प्रभावित हुआ था पिछले साल मानसून
केरल में मानसून की बारिश के आगमन के बाद, मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद मुंबई में आगमन की सही तारीख की घोषणा की जाएगी। 2023 में मानसून देर से आया। मानसून लगभग दो सप्ताह देरी से आया। चक्रवात बिपरजॉय ने मानसून के आगमन को प्रभावित किया था।
महाराष्ट्र के इन हिस्सों में शुरू हो गई प्री-मानसून की बारिश
हालांकि मुंबई में मानसून का आगमन जून के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल मानसून के दौरान बारिश सामान्य होगी। इस बीच, राज्य के कुछ हिस्सों में प्री-मानसून के दौरान जोरदार बारिश हुई है। सतारा, सिंधुदुर्ग और अहमदनगर जिलों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश हुई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
