Hansraj Hans
चंडीगढ़ (एजेंसी)। फरीदकोट (Faridkot) लोकसभा सीट (Lok Sabha seat) से बीजेपी (BJP) उम्मीदवार हंसराज हंस (Hansraj Hans) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री की रैली में जाते वक्त उन पर जानलेवा हमला हुआ है। दर्शनकारियों ने उन पर तलवारों, पत्थरों से हमला किया और उनकी गाड़ी तोड़ दी। इस हमले में उनके गनमैन भी घायल हुए हैं। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान हंसराज हंस यह खुलासा किया और भावुक होते हुए कहा कि अगर जिंदा रहा तो एक जून के बाद मिलेंगे।
अगर पुलिस फोर्स नहीं आती तो कुछ भी हो सकता था"
हंस ने मोगा के दौलतपुरा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) की रैली में पहुंचते समय मुझ पर जानलेवा हमला हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मुझ पर तलवारों, पत्थरों से हमला किया और कुछ लोगों ने मेरी गाड़ी तोड़ डाली। हमले में मेरे गनमैन घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ही मुझे बचाकर लाने के आदेश दिए थे। अगर पुलिस फोर्स नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता था। प्रधानमंत्री मोदी ने 15 मिनट तक मेरा इंतजार किया। मुझे लगा कि टाइम आ गया और शहादत के बिना कौम नहीं जागती। हंस ने कहा कि वह नहीं चाहते गांवों में लोग झगड़े करें और वह नहीं चाहते कि लोगों को लड़वाकर वह सांसद बनें। उन्होंने कहा कि आपस में सभी लोग भाईचारा कायम रखो।


Editorial

Editorial

Next Story