kasmir
श्रीनगर (एजेंसी)। पूरा उत्तर भारत (North India) इस वक्त प्रचंड गर्मी (Heat wave ) और लू (Loo) के थपेड़े झेल रहा है, हालांकि, पछुआ हवा चलने से थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 4 डिग्री अधिक है।
उधर, हरियाणा (Haryana), पंजाब (Punjab), राजस्थान (Rajasthan) समेत जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भी प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। अपनी हसीन वादियों और ठंडक के लिए मशहूर कश्मीर की घाटी में भी लू के थपेड़े चल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि श्रीनगर
(Srinagar)
में चढ़ते पारे ने पिछले 11 सालों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरूवार को मई का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। वहां तापमान 32.2 डिग्री तक जा पहुंचा। इससे पहले 23 मई 2013 को भी श्रीनगर में इतना ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। भीषण गर्मी के कारण कश्मीर के अन्य सभी मौसम केंद्रों पर भी इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
स्थानीय मौसम विभाग ने आगे और गर्म और शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 34 डिग्री तक रहा। स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ केंग ने बताया है कि 2011 में मई महीने में श्रीनगर का तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 2007 में यहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, 2001 में 34.2 डिग्री, 2000 में 33.8 डिग्री और 1995 में 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया जा चुका है। केंग ने बताया है कि पिछले एक दशक में यह सबसे गर्म मई रिकॉर्ड किया गया है। श्रीनगर के अलावा कश्मीर के काजीगुंड, पहलगाम, कुपवाड़ा, कोकेरनाग, गुलमर्ग, गांदरबल और अनंतनाग में भी भीषण गर्मी और हीटवेव रिकॉर्ड किया गया है। है। जम्मू में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बनिहाल और बटोट में क्रमशः 29.8 और 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी ( Mata Vaishno Devi) के लिए मशहूर कटरा में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 28 मई तक लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है लेकिन 29-31 मई के बीच तापमान में गिरावट आ सकती है और हल्की बारिश भी हो सकती है।
Editorial

Editorial

Next Story