✕
उदयपुर वालों ने महाकाल नगरी में गूंजाया हर-हर महादेव
By EditorialPublished on
तीर्थायन ट्रेन में सम्मेदशिखर के पारसनाथ स्टेशन से 30 घंटे का ट्रेन में सफर पूरा कर जैसे ही उज्जैन स्टेशन पहुंचे तो महाकाल के जयकारों से ट्रेन के सब कोच गूंजा दिए।

x

उदयपुर (वि)। तीर्थायन ट्रेन में सम्मेदशिखर के पारसनाथ स्टेशन से 30 घंटे का ट्रेन में सफर पूरा कर जैसे ही उज्जैन स्टेशन पहुंचे तो महाकाल के जयकारों से ट्रेन के सब कोच गूंजा दिए। भोलेनाथ के जयकारों से भक्त महाकाल दर्शन के लिए आगे बढ़े। कोच से उतर कर भक्त सीधे अपने आवास स्थल मित्तल रिसोर्ट पहुंचे और बाद में कारवां महाकाल के दर्शन के लिए रवाना हुआ। वहीं महाकाल के दर्शन के बाद महाकाल कॉरिडोर का भ्रमण किया और वहां की विशेषताओं को जाना- समझा। मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि गुरुवार सुबह पारसनाथ स्टेशन से सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान की तीर्थायन 2024 स्पेशल ट्रेन के 1008 यात्री सुबह दस बजे ट्रेन से उज्जैन के लिए रवाना हुऐ ।30 रे 30 घंटे के सफर के बाद अपरान्ह में स्पेशल ट्रेन धर्म नगरी उज्जैन पहुंची। इससे पहले 30 घंटे के इस सफर में यात्री अपने-अपने कोच में ग्रुप बनाकर धार्मिक प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। मुख्य संयोजक संजय भंडारी ने बताया कि यात्रियों ने उज्जैन तक 30 घंटे के सफर में ब्रेक फास्ट, चाय-कॉफी से लेकर लंच और डीनर ट्रेन में ही किया। अध्यक्ष अशोक कोठारी ने बताया कि उज्जैन स्टेशन पहुंचने के बाद यात्री वहां से सीधे उज्जैन के मिताली रिसोर्ट के लिए रवाना हुए। वहां पर यात्री तैयार होकर सीधे महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए। महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद यात्रियों ने वहां पहुंचते ही भगवान की जयकारों से आसमां गूंजा दिया।
यात्रियों ने हर हर महादेव, बम बम भोले, जय श्री महाकाल के जयकारों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। यात्री तय ड्रेस कोड नीले रंग के वस्त्र में उज्जैन नगरी में थे जिससे उदयपुर के यात्रियों की एकरूपता दिखाई।
जैन मंदिरों के दर्शन भी किए
यात्रियों ने उज्जैन में जैन मंदिरों में भी दर्शन किए। सबसे पहले केसरियाजी, खाराकुआं श्रीपाल, मैना सुंदरी और अवंति पार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके साथ ही भैरवगढ़ मणिभद्रवीर तथा विश्व का प्रथम 45 शिखर वाले कल्याण मंदिर नवग्रह तीर्थ के भी दर्शन किए। मंदिरों में भगवान के जयकारों से गूंजा दिया।
शनिवार रात को उदयपुर आएगी ट्रेन
स्पेशल ट्रेन दोपहर में उदयपुर के लिए रवाना होगी और रात तक यात्री अपने गंतव्य स्थल उदयपुर पहुंचेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
