bijli
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। सुंदरवास (Sunderwas) में कल रात को करीब 1 बजे लाइटों (Loght) की लपक-झपक शुरू हुई और करीब 2 बजे बिजली गुल हो गई। तेज गर्मी से लोग पसीने से तरबतर हो गए। करीब 4 बजे दस मिनट के लिए बिजली आई और उसके बाद पूरी रात लोगों ने जाग कर काटी। सुबह परेशान लोगों ने शिकायतें टोल फ्री नंबर पर लिखवाई मगर पांच से दस मिनट में सबके फोन पर शिकायत का समाधान कर दिया गया है-धन्यवाद ! का संदेश प्राप्त हो गाय। लोगों ने जेईएन प्रतापनगर को फोन लगाया पर रिसीव नहीं हुआ।
जबकि खुद मुख्यमंत्री और विभाग का स्पष्ट आदेश है कि हर हाल में फोन उठा कर जनता को सूचना दी जाए। इसके बाद एईएन | मादड़ी एचपी शर्मा को फोन लगाया व शिकायत की तो बताया कि जेईएन को फोन उठाना चाहिए, वे उन्हें पाबंद करेंगे। उन्होंने बताया कि एसबीआई बैंक से लेकर सुंदरवास तक कई जगह एक साथ लाइन में फाल्ट आया है, मरम्मत में समय लग सकता है। इसके बाद दोपहर 12 बजते-बजते कड़ी धूप व लू के बीच फिर लोग पसीना पसीना हो गए, दुकानदारों के काम धंधे ठप हो गए। फिर एईएन शर्मा से संपर्क साधा जिस पर बताया कि एसबीआई के पास, गाडोलिया घाटी और मिष्ठान भंडार के पास फाल्ट ठीक किया जा रहा है। कई लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि खुद एचपी शर्मा कर्मचारियों के दल के साथ काम में जुटे हुए थे। यहां लाइन ठीक करने के बाद बताया गया कि सामने एक 20 साल पुराने ट्रांसफार्मर
(transformer)
में भी दिक्कत है, ऐसे में उसे हाथों हाथ बदलने का निर्णय हुआ। दो घंटे के लिए बिजली बहाल की गई व उसके बाद फिर बंद कर ट्रांसफार्मर बदला गया। इस बीच मौके पर पहुंची जेईएन से पूछा कि फोन क्यों नहीं रिसीव कर रही हैं तो उन्होंने कहा। कि सुबह सुबह से फोन रिसीव करते हुए डेड हो गया है, उन्होंने फॉल्ट की सूचना स्थानीय पार्षद करणमल जारोली को दे दी थी। पता चला कि जारोली खुद तीर्थाटन पर गए हैं।
इस बीच लोगों ने विधायक को सूचना देनी चाहिए तो पता चला कि वे भी यात्रा पर हैं। कुछ लोगों ने जिला कलेक्टर से संपर्क किया। लोगों का कहना था कि कंप्लेन नोट करवाते ही ठीक करने का मैसेज आ रहा है, नेता लोग कहीं भी समस्या को उठाते नजर नहीं आ रहे हैं, एवीवीएनएल दफ्तर का फोन नहीं लगता। तो फिर वे कहां जाएं व किसे अपनी समस्या बताएं। कुछ दिन पहले हर समस्या के समाधान का दावा करने वाले भाजपा व कांग्रेस के सभी नेता जमीन से गायब हो गए हैं व जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया है। वह भी तब जब बिजली व पानी की समस्या का संकट गहरा है। अगले पार्षद चुनाव में भी यही सब मुद्दे रहने वाले हैं। मगर यहां जनता अपने मुद्दों पर खुद ही दौड़ भाग करती दिखाई दे रही है। इस बीच, बताया गया कि मिष्ठान्न भंडार के पास की डीपी में आग लग गई। एईएन ने दमकल वाहन को फोन कर बुलाया और आग बुझाने के बाद आगे फाल्ट निकालने का काम शुरू करवाया।
Editorial

Editorial

Next Story