hardik pandya and natasha stankovic
Hardik Pandya Divorce : भारतीय क्रिकेट जगत में दरार की खबरें आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनकी अभिनेत्री पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच कथित रूप से तनाव चल रहा है, जिसके चलते दोनों तलाक लेने की सोच रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें उड़ीं कि नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हार्दिक की कई तस्वीरें हटा दी हैं और अपने नाम से पांड्या उपनाम भी हटा लिया है। हालांकि, अभी तक न तो हार्दिक और न ही नताशा ने इन अफवाहों पर कोई सफाई दी है।
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने मई 2020 में एक निजी समारोह में शादी की थी और उसी साल उन्हें एक बेटे का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ था। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और सोशल मीडिया पर एक खुशहाल दंपत्ति के रूप में जाने जाते थे।
लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को एक साथ कम देखा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद की जाती है कि अगर कोई सच्चाई है तो हार्दिक और नताशा जल्द ही इस पर स्पष्टीकरण देंगे।
Next Story