hiramandi
हीरामंडी (Hiramandi) में बिब्बोजान (Bibbojan) का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने वाली अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) अब अपने कांस लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अदिति ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (cannes film festival 2024) से अपना लुक शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस खुद को अभिनेत्री की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
37 वर्षीय स्टार ने कांस में लंबी, टाइट फिटेड, ग्लैमरस मोनोक्रोम ड्रेस पहन रखी थी, जिससे उनके प्रशंसक उनके लुक से हैरान रह गए। 77 वें कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने के लिए अदिति राव हैदरी ने एक क्लासिकल ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस चुनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को अदिति ने सिर्फ ईयरिंग्स और रिंग के साथ पूरा किया था। अब अपने एलिगेंट लुक के लिए अदिति खूब तारीफें बटोर रही हैं। अदिति का ये लुक फैंस को पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिला रहा है। अदिति के इस आउटफिट की बात करें तो इसे डिजाइनर रिक रॉय ने डिजाइन किया है, जो बॉलीवुड के फेमस डिजाइनर हैं। रिक रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी अदिति का लुक शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री अपने लुक को लेकर बेहद कॉन्फिडेंट लग रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story