rajasthan
(जयपुर कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) संपन्न होने के साथ अब सियासत की नजरें 4 जून पर टिकी हुई है। 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद सियासत में कई बड़े बदलाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) दोनों ही संगठनों में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह सब 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम पर निर्भर होगा। इसको लेकर कई नेताओं पर गाज भी गिर सकती है। इन सभी चर्चाओं को लेकर राजनीतिक जानकार अपनी अपनी व्याख्या कर रहे हैं। इस बीच सियासी गलियारों में कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई बड़े बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
देश में लोकसभा चुनाव के तहत कई राज्यों में मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनावों का परिणाम 4 जून को आएगा। इस दौरान चुनाव परिणाम को लेकर राजस्थान की सियासत पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव परिणाम अनुकूल या प्रतिकूल होगा, इसके बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही संगठनों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां अपने-अपने प्रदेश के संगठन की सफलता और असफलता को लेकर समीक्षा कर सकती हैं। अब भाजपा और कांग्रेस का प्रदेश संगठन कैसा होगा? इसका निर्धारण 4 जून के परिणाम पर निर्भर करेगा।
कांग्रेस में भी बड़ा से फेरबदल होने की चर्चा
राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस बीच कांग्रेस में 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस में भी बड़े बदलाव होने के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि चुनाव परिणाम के बाद राजस्थान कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर हाईकमान बड़ा फैसला ले सकता है। इसके चलते कांग्रेस में पीसीसी चीफ को लेकर लॉचिंग भी शुरू हो गई है। अब अगला पीसीसी चीफ कौन होगा? क्या वर्तमान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) को एक्सटेंशन मिलेगा? या किसी नए चेहरे को पीसीसी चीफ बनाया जाएगा। इसके जमकर कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके, लेकिन अब नवंबर दिसंबर में राजस्थान के पंचायत राज के चुनाव होने हैं। इस बीच चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव हो सकता है। इसके अलावा पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे कई कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी हो सकती है।
भाजपा में भी बदलेगा प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा ?
आने वाले दिनों में राजस्थान को भाजपा का संगठन कैसा होगा? यह सब कुछ 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम पर निर्भर करेगा। इसको लेकर भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) के बदलाव को लेकर भी काफी कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि चुनाव परिणाम के बाद हाईकमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी बड़े बदलाव कर सकती है। भाजपा का राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले मिशन 25 का टारगेट रखा गया लेकिन इस बार कांग्रेस ने भाजपा को आधा दर्जन सीटों पर कड़ी टक्कर दी है। ऐसे में भाजपा के मिशन 25 को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं कि क्या भाजपा कांग्रेस के सामने तीसरी बार फिर से क्लीन स्वीप कर पाएगी। इसको लेकर संशय बरकरार है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा का मिशन 25 टारगेट पूरा नहीं हुआ तो भाजपा के कई नेताओं पर बड़ी गाज गिर सकती है और प्रदेश संगठन में काफी बड़े बदलाव हो सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story