tractor trolley accident
जोधपुर (कासं)। तिंवरी में भयंकर गर्मी में जहां हर कोई परेशान है। वहीं वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। बुधवार को कंक्रीट से भरी ट्रॉली का टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में कंक्रीट भरकर जोधपुर से मथानिया की तरफ आ रहा था। इस दौरान गर्मी की वजह से पारा अधिक होने के कारण सड़क पर ट्रॉली का टायर फट गया। जिस वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और कंक्रीट सड़क किनारे बिखर गया। ट्रैक्टर पर सवार दो जनों ने कूद कर जान बचाई। एक जाने का हाथ ट्रैक्टर के साइलेंसर पर आने से हाथ जल गया। जिसका मथानिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में हाईड्रो मशीन बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करवाकर रास्ता सुचारू किया गया।
Next Story