✕
राजस्थान में आसमान बरसा रहा अंगार
By EditorialPublished on
राजस्थान (Raasthan) में भीषण गर्मी ने गुरुवार को कहर बरपाया है। घरों से बहार निकले ही वातावरण ऐसा था मानों आसमान से अंगारे बरस रहे हो। हीटवेव (Heatwave) से प्रवेश में एक ही दिन में 8 लोगों की मौत हो गई। जालोर में लू के कारण एक महिला सहित चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं बालोतरा में 3 और भीलवाड़ा में भी एक व्यति की गर्मी के कारण मौत हुई है। खैरथल में गर्मी से 7 मोरों ने दम तोड़ दिया।
_202405241008507417.jpg)
x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Raasthan) में भीषण गर्मी ने गुरुवार को कहर बरपाया है। घरों से बहार निकले ही वातावरण ऐसा था मानों आसमान से अंगारे बरस रहे हो। हीटवेव (Heatwave) से प्रवेश में एक ही दिन में 8 लोगों की मौत हो गई। जालोर में लू के कारण एक महिला सहित चार लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं बालोतरा में 3 और भीलवाड़ा में भी एक व्यति की गर्मी के कारण मौत हुई है। खैरथल में गर्मी से 7 मोरों ने दम तोड़ दिया।
बाड़मेर दुनिया में दूसरा सबसे गर्म शहर
बाड़मेर (baadamer) में तापमान लगातार दूसरे दिन 48 डिग्री के पार रहा। यहां पारा 48.8 डिग्री पर पहुंच गया। गुरुवार को बाड़मेर दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। दुनिया के 15 गर्म शहरों में राजस्थान के 5 शहर हैं। इनमें बाड़मेर के साथ फलोदी, जैसलमेर (Jaisalmer), जोधपुर (Jodhapur) , चूरू (Churu) और कोटा (Kota) भी शामिल हैं। इधर, जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कल से राज्य के 22 जिलों में अगले तीन दिन के लिए लू (Loo) (गर्मी) का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के 3 जिलों में 8 लोगों की जान गई
बालोतरा जिले की पचपदरा में बन रही रिफाइनरी में सुबह काम कर रहे एक मजदूर शिंदर सिंह की मौत हो गई। वहीं शाम को भी एक मजदूर मंटू सिंह की काम के दौरान तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। बालोतरा के ही कालेवा गांव में भी मूलाराम (55) की खेत में काम करते समय समय शाम साढ़े 6 बजे तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए, जहां उसकी मौत हो गई। जालोर में एक महिला घर में काम करने के दौरान बेहोश हो गई। उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के मुताबिक महिला लू लगने से बेहोश हुई थी। जालोर में ही हीटवेव से दो बुजुगों की मौत हो गई। दोनों रेलवे स्टेशन के पास अचेत अवस्था में मिले थे। इनमें से एक बुजुर्ग गुजरात के डीसा का रहने वाला था। वहीं, शाम को जिले के आहोर के रहने चाले 30 साल के युवक पोपटलाल की भी लू से मौत हो गई। भीलवाड़ा के रूपाहेली गांव में पेड़ के नीचे आइसक्रीम बेचने वाले का शव मिला। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में अत्यधिक धूप लगने के कारण मौत होने की बात सामने आई है।
10 राज्यों में लू का रेड अलर्ट, केरल में भारी बारिश से 4 मौत
मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में चार दिन के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी लू का अलर्ट है। गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में आज और कल (23-24 मई) तापमान को लेकर रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात 10 चजे भी टेम्परेचर 40 डिग्री रहेगा। चार दिन बाद तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आएगी। वहीं, केरल में भारी बारिश के चलते 4 मौत हो चुकी हैं।
जैसलमेर से सटे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर गुरुवार को यहां पाटा 53 डिसी तक पहुंच गया। इतनी गर्मी में भी हमारे सेना के जवान सीमा पर तैनात हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
