✕
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत-पाकिस्तान मैच का एक टिकट ₹16 लाख का
By EditorialPublished on
India Pakistan match - जून में होने वाले टी20 वर्लड कप 2024 (T20 World Cup) को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) (ICC) पूरी तरह से तैयार है। यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज (Westindies) और अमेरिका (America) की मेजबानी में 2 जून से 29 जून तक खेला जाएगा।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। जून में होने वाले टी20 वर्लड कप 2024 (T20 World Cup) को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) (ICC) पूरी तरह से तैयार है। यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज (Westindies) और अमेरिका (America) की मेजबानी में 2 जून से 29 जून तक खेला जाएगा। इस दौरान 8 मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे। जिसमें भारत-पाकिस्तान (India Pakistan match) का महामुकाबला भी शामिल है। इसको लेकर आईसीसी ने टिकट्स भी जारी कर दिए हैं, जिसकी कीमत लाखों में है। आईसीसी के मुताबिक डायमंड कैटेगरी के एक टिकट की कीमत 20 हजार डॉलर (करीब 16.65 लाख रूपये) रखी गई है। यह देखकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जनक ललित मोदी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर आईसीसी को आइना भी दिखाया।
25 हजार से शुरू हुई है टिकटों की कीमत
दरअसल, राजनीतिक तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। इसके बाद से यह दोनों टीमें हमेशा ही आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में आमने-सामने आती रही हैं।
यही कारण भी है कि भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैन्स के बीच क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में आईसीसी इसका फायदा भी उठाना चाहता है और उसने टिकट की कीमत लाखों रूपये में रखी है। आईसीसी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत 300 डॉलर (करीब 25 हजार) से शुरू हुई है।
मोदी ने एक्स पर शेयर की पोस्ट में लिखा, यह जानकार झटका लगा कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए डायमंड क्लब का टिकट आईसीसी 20 हजार डॉलर में बेच रहा है। अमेरिका में यह वर्ल्ड कप हो रहा है इस खेल को बढ़ावा देने और फैन्स को जोड़ने के लिए, ना कि मुनाफा कमाने के लिए। 2750 डॉलर (करीब 2.28 लाख रूपये) का टिकट बेचना क्रिकेट नहीं है। बता दें कि जब हमने आईसीसी की वेबसाइट पर देखा तो वहां 70 प्रतिशत (22 मई तक) टिकट बिक चुके थे, जिनकी कीमत नहीं दर्शायी गई है। उपलब्ध टिकट्स में डायमंड कैटेगरी के टिकट की कीमत 10 हजार डॉलर (करीब 8132 लाख) दी गई है। जबकि सबसे कम कीमत का टिकट 2750 डॉलर (करीब 2.28 लाख रूपये) दिखाया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
