✕
'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँची जान्हवी कपूर
By EditorialPublished on
जैसे-जैसे 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) के रिलीज़ होने की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है।

x

जयपुर (कासं)। जैसे-जैसे 'मिस्टर एंड मिसेज माही' (Mr and Mrs Mahi) के रिलीज़ होने की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस और दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, इसके प्रमोशन का सिलसिला भी उतनी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को प्रमोट करने के लिए इसकी मुख्य कलाकार जान्हवी कपूर जयपुर पहुँचीं। फिल्म शरण शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियो तथा धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। फिल्म में जान्हवी और राजकुमार के अलावा ज़रीना वहाब, हिमांशु जयकार, कुमुद मिश्रा और राजेश शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। यह फिल्म 31 मई, 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जान्हवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने फिल्म, अपने किरदारों और इसे लेकर अपने अनुभवों के बारे में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया, फिल्म महेंद्र और महिमा के इर्द- गिर्द घूमती है, जिनकी शादी तय होती है। फिल्म की कहानी लव स्टोरी के साथ-साथ जिम्मेदारी और दबाव में अपने मरे हुए सपने को फिर से जिंदा करने और उसे जीने की कहानी को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाती है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, जान्हवी कपूर ने आगे कहा, फिल्म में मैंने सूर्यकुमार यादव के प्रसिद्ध 'स्कूप शॉट' को फिल्म में आजमाने की कोशिश की है। इसकी परिभाषा सिर्फ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह फिल्म भावनाओं का मीठा समंदर है।

Editorial
Next Story
Related News
X
