Ganja Smugglers Arrested
मुंबई। नालासोपारा (Nalasopara) पूर्व के पेल्हार पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच टीम ने दो अलग अलग स्थानों पर जाल बिछाकर छापेमारी करते हुए एक ऑटो रिक्शा में बैठी महिला और पुरुष से लाखों रूपये कीमत का गांजा बरामद किया है। वही दूसरे स्थान पर जाल बिछाकर दो युवकों को 24 किलो गांजा बरामद किया गया। दो स्थानों से पुलिस टीम ने 49 किलो से अधिक गांजा सहित एक महिला तीन पुरुषों को तस्करी करते हुए धरदबोचा है।
पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र वनकोटी को सूचना मिली के कुछ लोग नशीले पदार्थों की हेराफेरी (तस्करी ) के लिए मुंबई अहमदाबाद हाईवे स्थित सोपारा फाटा और तुंगारेश्वर फाटा के पास भारी मात्रा में गांजा की खरीद फरोख्त करने के लिए आने वाले है। उक्त जानकारी अपने आला अधिकारियों को दी गयी। उनके मार्गदर्शन में दो अलग अलग पुलिस टीम गठित किया गया। क्राईम पीआय कुमारगौरव धडवाड,शकील शेख के निर्देश पर दो टीमें तैयार की गई और दो अलग अलग स्थानों पर जाल बिछाया। कुछ देर के बाद एक ऑटो रिक्शा वसई फाटा के ओवरब्रिज के नीचे आकर खड़ा। काफी समय होने पर पुलिस टीम को संदेह हुआ तो उन्होंने ऑटो में बैठे दोनों युवकों से पूछताछ किया गया। ऑटो की तलाशी ली गई तो दो ठेलों में 24 किलो से अधिक वजन का गांजा बरामद किया गया। दोनों से अधिक पूछने पर अपना नाम मनोज कुमार रामेश्वर यादव (30) ,मनोज श्यामदेव साव (30) बताया। बरामद गांजा की कीमत 5,28,000 आंकी गयी है।
इसी तरह से दूसरी टीम ने नालासोपारा फाटा के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में टहल रही एक महिला और पुरूष को पकड़ा । उनके बैग की तलाशी लेने पर नशीला पदार्थ बरामद किया गया। दोनों को पकड़ पुलिस स्टेशन लाया और पूछताछ की गई तो विरार के रहने वाला बताया । मुक्तार गोस सय्यद (31) और 49 वर्षीय महिला के पास से 25 किलो गांजा बरामद किया गया। इस तरह से पेल्हार पुलिस टीम ने दो अलग अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए एक महिला सहित चार तस्करों को धरदबोचा गया और कुल 49 किलो गांजा जिसकी कीमत 10,88,000 से अधिक आंकी गयी है। पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
Editorial

Editorial

Next Story