dombiwali
मुंबई (प्रा.सं.)। डोंबिवली (Dombivali) के पास एमआईडीसी (MIDC) में अमुदान केमिकल कंपनी (Amudan Chemical Company) में विस्फोट (Explosion) से शहर दहल गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना में कई कर्मचारी सहित 48 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी अनुसार 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने घटनास्थल का दौरा किया। दोपहर करीब 1:40 बजे डोंबिवली के पास सोनारपाड़ा में अमुदान केमिकल कंपनी में बड़ा धमाका हुआ, धमाका इतना बड़ा था कि आसपास की इमारतों और दुकानों की खिड़‌कियां टूट गईं।
महानगरपालिका के सात से आठ पानी के टैंकर आए और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की लपटें पांच से छह घंटे तक दिखाई देती रहीं। राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत, सांसद श्रीकांत शिंदे, मनसे विधायक प्रमोद (राजू) पाटिल, भाजपा कल्याण जिला अध्यक्ष नाना सूर्यवंशी, सहित कई पार्टी के पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। उद्योग मंत्री ने कहा कि हम इस बात की जानकारी ले रहे हैं कि विस्फोट किस वजह से हुआ। इस विस्फोट में मरने वाले कर्मचारियों और घायलों को सरकार आर्थिक सहायता जरूर देगी. दरअसल, शहर के आसपास कोई केमिकल कंपनी नहीं होनी चाहिए। अब सरकार ने इन केमिकल कंपनियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए रणनीतिक कदम उठाया है। उद्योग मंत्री सामंत के इस्तीफे की विपक्षी दल की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह घटना गंभीर है और विपक्षी दल को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसी घटना दोबारा न हो। कामा संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. देवेन सोनी ने कहा, आग से कंपनी प्रभावित हुई है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। घटना की जांच कराई जाएगी। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से लगी आग आसपास की तीन अन्य फैक्ट्रियों में फैल गई, जिससे धुएं और आग का गहरा गुबार काफी दूर से देखा गया। उधर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस
(Devendra Fadnavis)
ने घटना पर दुख जताया है।
घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई- फड़णत्रीस
फड़णवीस ने एक्स पर कहा, घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस एडवांस में रखी गई हैं। मैंने ठाणे के कलेक्टर से इस मामले में चर्चा की है। डीएम भी मौके पर पहुंच रहे हैं। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है। उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
Editorial

Editorial

Next Story