✕
गर्मी में बिजली कटौती, महिलाओं ने रास्ता किया जाम
By EditorialPublished on
जोधपुर में गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से बिजली गुल होने जैसी समस्या सामने आ रही है। इससे परेशान होकर गुरुवार को देवनगर थाना क्षेत्र के दल्ले बा चक्की और आस-पास के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं ने प्रदर्शन किया।

x

जोधपुर (कासं)। जोधपुर में गर्मी बढ़ने के साथ ही विद्युत ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से बिजली गुल होने जैसी समस्या सामने आ रही है। इससे परेशान होकर गुरुवार को देवनगर थाना क्षेत्र के दल्ले बा चक्की और आस-पास के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मसूरिया जाने वाली सड़क पर रास्ता रोक दिया। महिलाओं का कहना था कि डिस्कॉम मनमाने तरीके से बिजली कटौती करता है।
बिजली कटौती से मरीज भी होते परेशानः
मसूरिया की रहने वाली रुखसाना ने बताया कि पिछले चार पांच दिन से मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। दिन में बिजली कटौती करने का कोई समय निर्धारित नहीं है। गर्मी में बिना बिजली परेशान होना पड़ता है। कई बार रात भर लाइट नहीं आती। ऐसे में मरीज भी परेशान होते है।
समझाइश के बाद खोला रास्ताः
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस की 112 डायल वाहन गाड़ी मौके पर पहुंची और समझाकर रास्ता खुलवाया। महिलाओं से समझाकर रास्ता खुलवाया।
Next Story
Related News
X

