Price rise in silver prices
मुंबई। चांदी की कीमतों (silver prices) में तेजी का दौर जारी है। बहुत संभावना जताई जा रही है कि चांदी जल्द ही प्रति किलो 1 लाख रुपये का स्तर छूने जा रही है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 26 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। चांदी की कीमतें जनवरी में 73,501 रुपये प्रति किलो थी जो बुधवार को प्रति किलो 95800 रुपये तक दर्ज की गईं।
चांदी बाजार के जानकारों की मानें तो 90 हजार तक चांदी की कीमतों का स्तर ठीक है लेकिन उससे ज्यादा का स्तर असंतुलित कीमतों का संकेत है। अब यहां से आगे कीमतों में सुधार की थोड़ी संभावना है। कुल मिलाकर 5 से 10 फीसदी तक कीमतें नीचे आ सकती है।
दरअसल कीमतों में तेजी के चलते चांदी के आभूषणों और वस्तुओं की बिक्री में गिरावट नजर आ रही थी। यही वजह है कि कीमतों में थोड़ी बहुत गिरावट की बाजार को प्रतीक्षा है। जब कीमतें तेजी से और ज्यादा बढ़ती है तो खरीदार अपनी खरीदारी पर लगाम कसते हैं। अब जब कीमतों में सुधार होगा तो खरीदारी में तेजी भी आयेगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबारी माहौल और सोने तथा तांबे के साथ चांदी की कीमतों के रिश्ते के साथ ही औद्योगिक उत्पादन में तेजी भी कीमतों में तेजी की एक बड़ी वजह है। साफ है कि औद्योगिक उत्पादन में तेजी का यह दौर अभी आगे जारी रहेगा। चांदी औद्योगिक उत्पादन में खासी मांग रखती है। लिहाजा आनेवाले वक्त में चांदी की चमक बरकरार रहेगी।
Editorial

Editorial

Next Story