indias first space tourist gopichand shows tricolor from spaceship
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय मूल के पहले अंतरिक्ष पर्यटक गोपीचंद थोटाकुरा ने इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतवंशी हैं। जब विमान ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी तो गोपीचंद के हाथ में तिरंगा लिए दिखे। गोपीचंद ने अंतरिक्ष के अनुभव को भी साझा किया। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह बेहद अद्भुत था। हर किसी को अंतरिक्ष की यात्रा करनी चाहिए। धरती को दूसरे छोर से देखना वाकई बहुत अच्छा था। गोपीचंद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। ब्लू ओरिजिन के पर्यटन रॉकेट ने लगभग दो साल बाद अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। यान ने यात्रियों को अंतरिक्ष के किनारे तक पहुंचाया। न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल को अमेरिका के टेक्सास में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे विंडो ओपनिंग के दौरान लॉन्च किया गया। अंतरिक्ष की इस फ्लाइट में कुल 6 यात्री सवार थे, जिसमें भारतवंशी गोपीचंद थोटाकुरा भी थे। वो चालक दल का हिस्सा थे।
भारतीय मूल के उद्यमी और पायलट गोपीचंद थोटाकुरा ने अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन के एनएस 25 मिशन के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ओरिजिन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यान का वीडियो साझा किया गया। विडियो में गोपीचंद को अंतरिक्ष में यात्रा के दौरान तिरंगा लिए देखा जा सकता है। गोपीचंद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में क्या कर रहे गोपीचंद
वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक दल के सभी सदस्य अंतरिक्ष के अनुभवों का आनंद ले रहे हैं। अंतरिक्ष में गुरूत्वार्षक बल नहीं होने के कारण यात्रियों को यान के अंदर हवा में तैरते हुए देखा जा सकता है। कुछ ही देर में गोपीचंद भी कैमरे के सामने आते हैं और हाथ में तिरंगे के साथ दिखाई देते हैं। यह पल हर भारतीय के लिए बेहद सुखद और गौरवांवित करने वाला है।
गोपीचंद ने क्या कहा
गोपीचंद ने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के अनुभवों को साझा करते हुए कहा, यह अद्भुत था... आपको इस अनुभव को महसूस करने के लिए अपनी आंखों से देखना होगा। उन्होंने कहा, मैं बता नहीं सकता कि अंतरिक्ष में देखना कैसा होता है... हर किसी को अंतरिक्ष में जाना चाहिए। पृथ्वी को दूसरी तरफ से देखना बहुत अच्छा था।
Editorial

Editorial

Next Story