post office exam
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। शहर की हाथी पोल थाना (Hathi Pol police station) पुलिस ने डाक विभाग (postal department) में फर्जी मार्कशीट ( fake mark sheet) पेश कर नियुक्ति लेने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऐजेन्ट के माध्यम से राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी (national open school) शिक्षा संस्थान दिल्ली से फर्जी मार्कशीट प्राप्त की थी।
थानाधिकारी आदर्श कुमार ने बताया कि प्रवर अधीक्षक डाकघर किशोर कुमार बुनकर ने 27 फरवरी 2023 को मामला की ओर से डाकघर निरीक्षक उदयपुर दक्षिण चेतक सर्कल ताज सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी चितावा नागौर मामला दर्ज करवाया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति की पालना में उदयपुर मण्डल के रिक्त डाकपाल
(postmaster)
के पदों पर चयनित 2 अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अंकतालिकाओं को सत्यापन के लिए संबंधित बोर्ड को भेजी गई थी इस पर संबंधित बोर्ड ने सूचित किया कि इनके द्वारा प्रस्तुत अंकतालिकाएँ उनके कार्यालय द्वारा जारी नहीं की गई हैं। अभ्यार्थियों ने कूटरचित अंकतालिका पेश कर डाकपाल के पद पर नियुक्तियाँ ली है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने अभ्यर्थियों ने कूटरचित अंकतालिका पेश कर डाकपाल के पद पर नियुक्ति लेने वाले दिनेश चन्द्र पुत्र राम स्वरुप बैरवा निवासी बाजना सपोटेरा करौली और लखन मीणा पुत्र कमलेश मीणा निवासी बुचीपुरा किशोरपुरा सपोटरा करौली को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया की राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान दिल्ली से एजेन्ट के माध्यम से अंकतालिका तैयार करा भारतीय डाक विभाग द्वारा की गई भर्ती में डाकपाल पद के लिए आवेदन कर नियुक्ति प्राप्त करना बताया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
Editorial

Editorial

Next Story