✕
जोधपुर की माचिया सफारी में बाघिन की मौत
By EditorialPublished on
जोधपुर के बॉयोलॉजिकल पार्क माचिया सफारी (Machiya Safari) में रहने वाली बाघिन अंबिका की मौत हो चुकी है। वन विभाग ने बाघिन की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम की टीम को बुलाया है।

x

जोधपुर (कासं)। जोधपुर के बॉयोलॉजिकल पार्क माचिया सफारी में रहने वाली बाघिन अंबिका की मौत हो चुकी है। वन विभाग ने बाघिन की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम की टीम को बुलाया है। टीम की जांच के बाद ही अंबिका की मौके के कारणों को खुलासा हो सकेगा। अभी बाघिन की मौत के पीछे हीटवेव की आशंका जताई जा रही है। हीटवेव के चलते वन्यजीवों के खाने की क्षमता कम हो और वह गर्मी से परेशान भी होते हे। अभी तक वन विभाग के अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार शेरनी अम्बिका को 2016 में कानपुर से जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क लाया गया था। पिछले 7 सालों से अम्बिका नर एंथोनी के साथ रह रही थी। अम्बिका की मौत के बाद अब वह अकेला रह गया है।
खाना खिलाया ठीक अचानक हो गई मौत
माचिया बायोलॉजिकल पार्क के रेंजर बालाराम विश्नोई ने बताया कि सोमवार शाम को 5 बजे अम्बिका को खाना खिलाया गया था। उस समय वह पूरी तरह से स्वस्थ्य थी। उसके बाद शाम को वह गहरी नींद में सो रही थी। उसे उठाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठी। अभी अम्बिका के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही उसके मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
