water for railway workers
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में गर्मी इस वक्त चरम पर है। ऐसे में रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने पटरी के रखरखाव में लगे अपने कर्मचारियों को एक बड़ी सुविधा देने का फैसला किया है। मौजूदा भीषण गर्मी की स्थिति को देखते हुए अपने सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट में पटरियों के रखरखाव में लगे कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड दो लीटर क्षमता की 'इंसुलेटेड पानी की बोतल उपलब्ध कराएगा। 'इंसुलेटेड बोतल में रखा गया पानी एक निश्चित अवधि तक ठंडा या गर्म रहता है। रेलवे बोर्ड द्वारा सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट को लिखे गए पत्र में कहा गया, देश भर में गर्मी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, सिविल इंजीनियरिंग निदेशालय ने एलिजिबल श्रेणियों के कर्मचारियों को पानी की बोतल के प्रावधान के संबंध में निर्देशों को दोहराने का अनुरोध किया है। पानी की बोतल दो लीटर क्षमता की होनी चाहिए। बोतल 'इंसुलेटेड होनी चाहिए ताकि उसमें पानी पांच से छह घंटे तक ठंडा रह सके।
Next Story