Acharya Mahashraman
मुंबई। तेरापंथी सभा मुंबई द्वारा आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का 50वाँ दीक्षा कल्याण महोत्सव 22 मई को तेरापंथ भवन कांदिवली में मनाया जायेगा। अध्यक्ष मदनलाल तातेड ने बताया कि कार्यक्रम में मुनि कमल कुमार स्वामी, शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय, साध्वी शकुंतलाश्री एवं साध्वी मंगलप्रज्ञा का सानिध्य रहेगा। कार्याध्यक्ष नवरत्न मल गन्ना के अनुसार कार्यक्रम को लेकर धर्मसंघ में उत्साह का माहौल है। मंत्री दीपक डागलिया ने बताया कि मुंबई समाज तपस्याओं से गुरुदेव को आध्यात्मिक भेंट देगा। कार्यक्रम में अन्य जैन संप्रदायों के साधु संतों के आने की भी संभावना है। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़ के अनुसार तेरापंथ समाज तथा सभी संस्थाएँ कार्यक्रम को सफल बनाने प्रयासरत हैं।
Editorial

Editorial

Next Story